महापौर क्षमावाणी महोत्सव कार्यक्रमों में हुई सम्मिलित, उत्तम क्षमा मांगी

Join Us

भोपाल।(आरएनएस)। महापौर मालती राय शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित क्षमावाणी महोत्सव कार्यक्रमों में सम्मिलित हुई और मुनिश्री का आशीर्वाद ग्रहण किया तथा उत्तम क्षमा मांगी। महापौर मालती राय रविवार को शाहजहांनाबाद स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में चर्तुमास के पावन पर्व पर आयोजित क्षमावाणी कार्यक्रम में सम्मिलित हुई और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थितजन को संबोधित करते हुए उत्तम क्षमा मांगी। इसके पश्चात महापौर राय अवधपुरी स्थित विद्या सागर कॉलेज में मुनिश्री 1008 श्री प्रणाम सागर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुई और मुनिश्री का आशीर्वाद ग्रहण किया और उपस्थितजन को संबोधित करते हुए उत्तम क्षमा मांगी। उक्त अवसरों पर बड़ी संख्या में दिगम्बर जैन समिति एवं विद्या सागर कॉलेज के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Previous articleशेख जमीयत उल अब्बास कमेटी का प्रतिभा सम्मान समारोह
Next articleलोक निर्माण से लोक कल्याण के संकल्प के साथ मनेगा अभियंता दिवस