नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय नर्मदापुरम में आगामी सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर 9 सितंबर मंगलवार को जिला कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला दोपहर 1 बजे से जिला भाजपा कार्यालय में होगी। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी पंकज जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला सांसद विधायक संबोधित करेंगे। कार्यशाला में पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक भाजपा जिला पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष महामंत्री सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की जिला एवं मंडल टोली प्रभारी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि सेवा पखवाडा कार्यक्रम की जिला टोली बनाई गई है जिसमें जिला संयोजक जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना सह संयोजक गोपाल दास दूदानी ज्योति चौरे प्रशांत दीक्षित निखिलेशचतुर्वेदी को बनाया गया।






