सीहोर हिन्दु उत्सव
समिति के अथक प्रयास से नगर में फिर उत्साह के साथ करीब रात्रि 10 बजे कोतवाली चौराहे से अनन्त चतुर्दशी चल समारोह प्रारंभ हुआ। रात भर झिलमिलाती रोशनी से शहर का मुख्य मार्ग रंगबिरंगी बल्ब व लाईटों से पुरी रात अंधेरे को चीर कर माहौल को रोशन करता रहा। इस बार छोटी-बड़ी करिबन एक दर्जन से अधिक झांकियाँ धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक का संदेश देती नजर आई। स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण और देश भक्ति जैसे विषयों को झाँकी के कलाकारों ने झाँकी के माध्यम से जीवित किया और एक संदेश समाज तक पहुंचाया।
अखाड़ों का जबर्दस्त प्रदर्शन
——————–
अनन्त चतुर्दशी चल समारोह मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मंच बनाकर झाँकी के कलाकारों एवं अखाड़ों के कलाकारों का उत्साहवर्धन कर उन्हें पुरुस्कृत किया। आखाड़ों की प्राचीन परम्परा और कला का प्रदर्शन किया। वहीं शहर की मातृशक्ति हमारी लाड़ली बिटियाँओं एवं नन्हें-मुन्ने कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से रात भर दर्शकों को रोमांचिक प्रदर्शन किया। स्थानीय मुख्य मार्ग कोतवाली चौराहे पर हिन्दु उत्सव समिति के बैनरतले चलसमारोह में शामिल अखाड़ों के खलिफाओं व पहलवानों एवं झाँकी के कलाकरों व आयोजक समिति सहित प्रथम बार चल समारोह में शामिल हुए गणेश उत्सव समितियों को हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता के नेतृत्व में पुरुस्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नन्दकिशोर राठौर, अखिलेश गुप्ता, नरेन्द्र गोस्वामी, कमलेश अग्रवाल, प्रदीप कौशल, पार्षद लोकेन्द्र वर्मा, राजेन्द्र नागर, पुरुषोत्तम मीणा, देवेश अग्रवाल, अर्पित जैन, सुनील शर्मा, रूपेश सक्सेना, अमित महेश्वरी, हरिओम दाऊ, नरेन्द्र शर्मा, संजय गोयल आदि उपस्थित रहे।
हिन्दु उत्सव समिति ने माना आभार
—————————–
नगर की ऐतिहासिक परम्परा को नगर वासियों द्वारा पुन: उत्साह के साथ मनाने और चलसमारोह को भव्यता प्रदान करने के लिये हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने प्रतक्ष्य व अप्रतक्ष्य रूप से सहयोग करने वाले सभी नगर वासियों, आयोजन समितियों, अखाड़ों के खलिफाओं, झाँकियों के कलाकारों, शहर के दानदाताओं, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका परिषद सहित समस्त नगर वासियों का आभार व्यक्त किया है।








