नर्मदा, हथेड़ और नाले का जल स्तर उतने के बाद घरों में घुस रहे सांप

Join Us

नर्मदापुरम। डोलरिया। लगातार वर्षा होने बाद से नर्मदा, हतेड़ का जल स्तर बढ़ा रहा जिससे बाढ़ बाढ़ जैसी स्थिति बनी रही। अब बाढ़ उतने के बाद नर्मदा, हथेड़ तट के समीप रहने वालों व नाले की किनारे के पास के रहवासियों को दूसरी समस्या सांप घर में घुसने की बनी हुई है। कोठीबाजार और तिवारी कालोनी में यह नौबत आ चुकी है। डोलरिया में भी हथेड़ के किनारे वाले घरों में यह स्थिति बनी हुई है। बीते कुछ दिनों से अलग- अलग लोगों के घरों में सांप घुसने की समस्या सामने आई है। यहां के नागरिकों ने बताया कि उनके घर नर्मदा तट के समीप ही हैं। तटीय क्षेत्र में गहरी गहरी पोल बनी हुई है। जिसमें चूहे निकल कर लोगों के घरों की ओर आते जाते हैं। उनके पीछे -पीछे सांप भी पहुंच रहे हैं। इन जहरीले जीव-जंतुओं के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इसी तरह तिवारी कालोनी व कालका नगर में भी नाले का पानी उतरने के बाद घरों में सांप पहुंचने की शिकायतें मिल रही हैं।

Previous articleमौसमी बीमारी के मरीजों की हो रही बढ़ोत्तरी
Next articleइस बार लोक अदालत में कर जमा करने नगर पालिका में ही होगा काउंटर