मौसमी बीमारी के मरीजों की हो रही बढ़ोत्तरी

Join Us

पिपरिया। नर्मदापुरम। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन से सरकारी अस्पताल में सर्दी खांसी के मरीज बढ रहे हैं। मौसम में हो रहे लगातार परिवर्तन से कभी वर्षा तो कभी तेज गर्मी व उमस की वजह से पेट दर्द, उल्टी दस्त व सर्दी, जुकाम के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। खासतौर से बच्चों और बुजुर्गो की सेहत पर सबसे ज्यादा असर हो रहा रहा है। शहर के सरकारी अस्पताल सहित निजी क्लिीनिकों पर मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इनमें से ज्यादातर पेट दर्द, उल्टी दस्त व सर्दी, जुकाम के मरीज हैं। सरकारी अस्पताल की ओपीडी में रोजाना मरीजों की लंबी कतार लग रही है। पर डाक्टरों की कमी होने के कारण सरकारी अस्पताल में मरीज का इलाज ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा जिसकी वजह से मरीजों को निजी डाक्टरों और अस्पतालों में अपना इलाज कराना पड़ रहा है। डाक्टरों की मानें तो मौसम में हुए परिवर्तन व तेज गर्मी के चलते मौसमी बीमारी जिसमें वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ने से मरीज पीडित हैं। ऐसे में लोगो को बच्चों के प्रति ध्यान देने की जरूरत हैं। वहीं बुजुर्ग भी लाइन में लगे नजर आते हैं। डाक्टरों का कहना है कि खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साफ पानी पीएं । मच्छरों से बचकर रहें। मौसम में हो रहे परिवर्तन से मच्छरों के प्रकोप बढ़ गया है। हल्की बारिश से गड्डों में पानी भर गया है। जिससे मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। नागरिकों को सलाह दी गई है कि अपने आसपास पानी न भरने दे। सफाई रखें। साफ पानी का प्रयोग करें। जिससे मलेरिया डेंगू सहित डायरिया से वचाव किया जा सके।

Previous articleपिपरिया को जिला बनाने की बनी हुई है मांग, पूर्व में दिए गए हैं ज्ञापन
Next articleनर्मदा, हथेड़ और नाले का जल स्तर उतने के बाद घरों में घुस रहे सांप