पिपरिया को जिला बनाने की बनी हुई है मांग, पूर्व में दिए गए हैं ज्ञापन

Join Us

पिपरिया। बनखेड़ी। प्रदेश की अनेक तहसीलों को जिले का दर्जा मिलने के बाद से ही पिपरिया को जिला बनाए जाने की मांग बनी हुई है। पिपरिया के साथ ही आसपास की तहसीलों से भी मांग उठने लगी है कि नर्मदापुरम जाने के लिए दूरी है समय और आर्थिक परेशानी भी होती है। पूर्व में पिपरिया को जिला बनाने की मांग को लेकर बनखेड़ी के नागरिकों ने राज्यपाल के नाम बनखेडी तहसीलदार को ज्ञापन दिए भी थे। बनखेडी के पार्षद सहित अनेक लोगों ने मांग कर चुक हैं। इस क्षेत्र के लोगों का मानना है कि पिपरिया जिला बनने से क्षेत्र के किसानों, छात्रों और सभी वर्ग के लोगों को राहत मिलेगी। अभी बनखेडी से जिला केन्द्र 90 किलोमीटर पडता है। जिसमें पूरा दिन लगता है। परेशानी अलग होती है।

Previous articleस्वर्गीय डॉक्टर आर .के .विसरिया जी की स्मृति में 20 कन्याओं को छात्रवृत्ति के चेक वितरित किये गये
Next articleमौसमी बीमारी के मरीजों की हो रही बढ़ोत्तरी