भोपाल । चित्रगुप्त समाज भोपाल के माध्यम से स्वर्गीय डॉक्टर आर . के ‘ बिसारिया जी की स्मृति में प्रतिवर्ष अनुसार कन्याओं को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लगभग 4 लाख 40 हजार रूपों के चेकों का वितरण आज चित्रांश भवन जवाहर चौक, टी . टी . नगर में आयोजित भव्य आयोजन में किया गया ।जिन छात्रों को यह चेक प्रदान किए गए हैं वह भोपाल शहर के विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालय में अध्ययनरत है ।जिन छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई है उन कन्याओं में प्रियांशी श्रीवास्तव ,तान्या श्रीवास्तव, मान्या श्रीवास्तव ,,चित्रांशी सक्सेना , कुमारी अपेक्षा ,चंचल श्रीवास्तव ,अर्चिका श्रीवास्तव, सलोनी श्रीवास्तव आरोही श्रीवास्तव, वैभवी श्रीवास्तव, शिवांगी सक्सेना , बेवी श्रीवास्तव, कुमारी रोशनी ., कुमारी प्रांजल , अनुभा सक्सेना कुमारी मयूरी, कुमारी नैतिक, कुमारी शिवानी,
अंतिका दत्ता, दिव्यांशी श्रीवास्तव आदि शामिल है ।इस अवसर विसारिया फाउंडेशन की डॉक्टर रीना कानूनगो ,डॉ राजेश कानूनगो, पूर्व मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव , चित्रगुप्त समाज भोपाल के राजेश नारायण श्रीवास्तव, जी . एम . जोहरी ,डी .पी .श्रीवास्तव, के.के. सक्सेना ,संजीव श्रीवास्तव, सुधा जौहरी, पी .डी . खरे, राजेश श्रीवास्तव, ब्रजेश श्रीवास्तव, मनोज निगम विशेष रूप से उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के युवा प्रदेश अध्यक्ष विलक्षण सक्सेना ने किया । साथ ही उपस्थित सभी गनमैन अतिथियों ने सभी कन्याओं को शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।








