पहले ‘ह्यूमन बम’, अब अस्पताल: मुंबई को दहलाने की कौन कर रहा साजिश? नायर हॉस्पिटल में बम की धमकी से हडक़ंप

Join Us

मुंबई   (आरएनएस)। त्योहारी सीजन और गणेश विसर्जन को लेकर पहले से ही हाई अलर्ट पर चल रही मुंबई पुलिस को रविवार को एक और बम की धमकी ने परेशान कर दिया। शहर के प्रतिष्ठित नायर अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हडक़ंप मच गया, जिसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते को कई घंटों तक सघन तलाशी अभियान चलाना पड़ा। जांच के बाद यह धमकी भी झूठी निकली। चिंता की बात यह है कि पिछले कुछ समय से मुंबई को लगातार ऐसी झूठी धमकियों से निशाना बनाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला शनिवार देर रात का है। करीब 11 बजे नायर अस्पताल के डीन को एक ईमेल मिला, जिसमें अस्पताल परिसर में बम होने और उसे उड़ा देने की बात लिखी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत स्थानीय पुलिस और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (क्चष्ठष्ठस्) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। टीमों ने अस्पताल के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, जिसके बाद धमकी को अफवाह घोषित कर दिया गया।
यह घटना ठीक दो दिन पहले मिली एक अन्य बड़ी धमकी के बाद हुई है, जिसमें एक फोन कॉल पर 34 ह्यूमन बम और 400 किलो आरडीएक्स के साथ मुंबई में हमले करने का दावा किया गया था। वह धमकी भी जांच में झूठी पाई गई थी। हाल के महीनों में मुंबई में झूठी धमकियों का एक सिलसिला चल पड़ा है:
जुलाई: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 को उड़ाने की धमकी।
अगस्त: गिरगांव स्थित इस्कॉन मंदिर को ईमेल के जरिए धमकी।
पिछले हफ्ते: ठाणे के कलवा रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति की गिरफ्तारी।
फिलहाल, नायर अस्पताल मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुट गई है।

Previous articleपितृपक्ष : श्राद्ध और तर्पण से मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
Next articleस्वर्गीय डॉक्टर आर .के .विसरिया जी की स्मृति में 20 कन्याओं को छात्रवृत्ति के चेक वितरित किये गये