वरिष्ठ शिक्षक रमाकांत शर्मा सम्मानित

Join Us
नर्मदापुरम। नर्मदा महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष एवं प्रख्यात साहित्यकार डॉ. कृष्णगोपाल मिश्र के शिक्षा गुरु रमाकांत शर्मा के पीलीभीत उप्र से नर्मदापुरम् पधारने पर उनकी चालीस वर्ष की शिक्षकीय सेवा हेतु शिव संकल्प साहित्य परिषद नर्मदापुरम् द्वारा  सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने शाल, श्रीफल, अभिनंदन पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।पं. अजय दुबे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर संस्था के संयोजक पं. गिरिमोहन गुरु ‘ नगरश्री’ ने कार्यक्रम का संचालन किया।  इस भावभीने सम्मान प्रसंग में डॉ. के.जी. मिश्र ने अपने गुरुदेव के प्रति श्रद्धा निवेदित की तथा उपस्थित सभी लोगों ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
Previous articleउपज तुलने के एक माह  बाद भी किसानों के खाते में नहीं आई राशि- भार्गव
Next articleसप्तशक्ति संगम हेतु सरस्वती विद्या मंदिर में  जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न