सप्तशक्ति संगम हेतु सरस्वती विद्या मंदिर में  जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

Join Us

सीहोर। सरस्वती विद्या मंदिर सीहोर में सप्तशक्ति संगम की तैयारी के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यशाला का शुभारम्भ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर इस कार्यक्रम की प्रांत संयोजक श्रीमती नीता गोस्वामी ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला
कार्यशाला में जिले की मातृ शक्ति ने भागीदारी निभाई। संगम को सफल बनाने हेतु आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। इस कार्यक्रम में राजगढ़ विभाग के विभाग समन्वयक गुरु चरण की गौड़ सरस्वती ज्ञान दायिनी विद्या मंडल समिति के सचिव अनिल पालीवाल श्रीमती शोभा चांडक भी उपस्थित रहे, कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान जगन्नाथ सुहागपुरे ने आभार व्यक्त किया।

Previous articleवरिष्ठ शिक्षक रमाकांत शर्मा सम्मानित
Next articleग्राम छतरपुर में जारी-सुदामा चरित्र के साथ हुआ भागवत कथा का समापन