उपज तुलने के एक माह  बाद भी किसानों के खाते में नहीं आई राशि- भार्गव

Join Us
ग्राम चौपाल लगाकर सुन रहे किसानों की समस्याएं
बनखेड़ी। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की किसान मजदूर अधिकार यात्रा 1 सितंबर से 8 सितंबर तक बनखेड़ी विकासखंड के विभिन्न गांव में निकाली जा रही है । मजदूर अधिकार यात्रा के पांचवें दिवस समर्थन मूल्य पर बेची गई मूंग का मुद्दा छाया रहा। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ किसान नेता जितेंद्र भार्गव ने बताया कि किसान मजदूरी यात्रा के प्रारंभ में ही जिलाधीश महोदया से राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंप कर समस्या से अवगत कराया था परंतु आज दिनांक तक किसानों के मूंगके पैसे नहीं आए।
नर्मदापुरम से  मूँग खरीदी के भुगतान से वंचित किसानों का भुगतान अविलंब शीघ्रता से कराए जाने के विषय में कलेक्टर महोदय से निवेदन किया  है कि वर्तमान में नर्मदापुरम जिले में किसानों की मुख्य फसल धान है जिसमें कचरा निंदाई के साथ ही दवा स्प्रे का कार्य चल रहा है, जिसमें कचरा निदाई हेतु लेबर लगानी पड़ती है,जिसमें लेबर भुगतान हेतु पैसे की आवश्यकता साथ ही कीटनाशक के प्रकोप को रोकने के लिए कीटनाशक खरीदी हेतु किसानों को पैसे की आवश्यकता है,किंतु अनेकों किसानों को अभी भी मूँग खरीदी का भुगतान नहीं किया गया है,जबकि अनेकों वेयर हाउस में 5 तारीख,एवं शेष वेयरहाउस में 7 तारीख को खरीदी का कार्य पूर्ण कर लिया गया था,इस हिसाब से लगभग एक माह बाद भी किसान भुगतान की राह देख रहा है,और धान की फसल में लगने वाली अधिक लागत के कारण की आर्थिक स्थिति भयावह हो चुकी अतः,समुचित कार्यवाही करते हुए मूँग खरीदी के भुगतान से वंचित किसानों का भुगतान अविलंब शीघ्रता से कराया जावे। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की यात्रा आज पांचवें दिवस जमुनिया रनधीर, निभोरा, सेमखेड़ा, मलकजरा राजा पिपरिया, टांटरा,डूमर पुरैना रणधीर पहुंची।
Previous articleपितृपक्ष में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन
Next articleवरिष्ठ शिक्षक रमाकांत शर्मा सम्मानित