मंचदीप, श्रीरामलीला समिति गढ़ा और विजन जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य सम्मान समारोह का होगा आयोजन
जबलपुर। विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश भरकर उनका भविष्य संवारने वाले वरिष्ठ शिक्षकों के सम्मान में आज शहर की अग्रणी संस्थाएं मंचदीप, श्रीरामलीला समिति गढ़ा एवं विजन जबलपुर समारोह आयोजित करने जा रही हैं। इन तीनों संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 4 सितंबर को किया गया है। साहित्यिक, सांस्कृतिक, कला एवं खेल जगत की जागरूक संस्था मंचदीप के संरक्षक अशोक मनोध्याय, संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष मथुरा जैन उत्साही, संयोजक राजेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर 4 सितंबर को शाम 4.30 बजे से कला वीथिका, रानी दुर्गावती संग्रहालय, भंवरताल पार्क में समारोह आयोजित किया गया है। गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद आशीष दुबे उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य भगवत दुबे करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर जनरल एस के चौरसिया उपस्थित रहेंगे। समारोह में शहर के 80 से 100 वर्ष की आयु वाले वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। वरिष्ठ शिक्षकों के सम्मान में आयोजित होने जा रहे इस समारोह में संस्कारधानी वासियों से डॉ. अरविंद जैन, सीएस राजपूत, राजेश परोहा, राजेश नेमा, प्रवीण विश्वकर्मा, मनीष खत्री, डॉ. संध्या जैन श्रुति, अस्मिता शैली, नूतन जैन आदि ने उपस्थिति की अपील की है।
इनका करेंगे सम्मान:-
माधव प्रसाद खम्परिया, डॉ. एलपी अग्रवाल, श्रीमती निर्मला तिवारी, श्रीमती दीपा पांडे, सुश्री विभा रानी, श्रीमती कौशल्या बसेडिय़ा, श्रीमती आशा खरे, भूषण प्रसाद पांडे, वंसीधर बडग़ैंया, किशनलाल पटेल, जुगल किशोर श्रीवास्तव, कमलेश कुमार बसेडिय़ा, उमाशंकर मिश्रा, अभय कुमार जैन का सम्मान मंचदीप, श्रीरामलीला समिति गढ़ा एवं विजन जबलपुर द्वारा आयोजित समारोह में किया जाएगा।








