ग्राम जमोनिया तालाब के कृषक देशराज ने लगाई पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुहार

Join Us

 ठाकुरप्रसाद मेवाडा द्वारा गाली गलोच, घर के सामान की तोडफ़ोड़ व आगजनी का लगाया आरोप
सीहोर। सीहोर जिले के ग्राम जमोनिया तालाब के कृ षक देशराज मीना ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया जिसमें शिकायत की गई है कि मेरे छोटे भाई  महेश मीना जो कि घर पर था जिसका मानसिक संतुलन ठीक नही है। मेरे गाँव के ही ठाकुरप्रसाद मेरे घर पर आाया और छोटे भाई महेश के साथ गाली गुफ्तार व झूमाझटी करने लगा और ठाकुर प्रसाद व उसके लडक़े फतेह मेवाड़ा ने मेरे घर मे तोडफोड, कर आग लगा दी, जिससे मेरे घर रखा सामान जल गया है। पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई गई है  कि ठाकुर प्रसाद व उसके लडक़े फतेह मेवाड़ा के खिलाफ उचित कार्यवाही की जावे।

Previous articleशहर में लगा भक्ति का महाकुंभ, आज मनाया जाएगा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव
Next articleवरिष्ठ शिक्षकों के सम्मान में आज होगा समारोह