डोल ग्यारस के पावन पर्व पर अनेक स्थानों पर हुए भव्य आयोजन

Join Us
नगर की प्रमुख मार्ग से होकर नगर भ्रमण हेतु निकले विमान
बनखेड़ी। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी डोल ग्यारस महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया शाम 4 बजे भगवान श्री कृष्ण की विशेष पूजा अर्चना कर ढोल धमाके के साथ भगवान श्री कृष्ण के विमान निकाले गए। इस अवसर पर नगर खेड़ापति  मोहन बाबू शास्त्री के निवास , श्री राम जानकी पंचायत मंदिर, संजय साहू, मनमोहन पटवा, सहित अभिषेक दुबे सत्यनारायण मंदिर से विमान निकाले गए। नगर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण करते हुए श्री कृष्ण की पूजा अर्चना श्री खेड़ापति माता मंदिर में घाट पूजन की गई। इस अवसर पर समाजसेवी बालमुकुंद साहू द्वारा सेल डंडा नृत्य का आयोजन कराया गया। वही मोहन बाबू शास्त्री के निवास पर भजन कीर्तन, सत्यनारायण मंदिर में भजन संध्या का आयोजन एवं रात्रि 9 बजे महा आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
Previous articleमैया संग कन्हैया ने विमान में विराजमान होकर किया नगर भ्रमण
Next articleश्री गणेश धाम बाचावानी में श्री गणेश महापुराण का आयोजन