श्री गणेश धाम बाचावानी में श्री गणेश महापुराण का आयोजन

Join Us
बनखेड़ी। श्री गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर गणेश धाम बचाबानी में 31 अगस्त 2025 रविवार से दिनांक 6 सितंबर 2025 शनिवार तक श्री गणेश महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5:30 तक पूज्य कथावाचक पंडित गौरव शर्मा जी पिपरिया के मुखारविंद द्वारा किया जा रहा है। उक्त आयोजन समस्त ग्रामवासी गणेशधाम बचावानी की ओर से संपन्न किया जा रहा है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए श्री गणेश धाम निवासी व आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य राहुल शुक्ला ने बताया श्री गणेश महापुराण का समापन,हवन,भंडारा दिनांक 6 सितंबर दोपहर 1:00 बजे संपन्न होगा।  इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधी संतोष पटेल ने गणेश महापुराण के समापन एवं महाप्रसादी ग्रहण करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में पधार कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
Previous articleडोल ग्यारस के पावन पर्व पर अनेक स्थानों पर हुए भव्य आयोजन
Next articleजमानी के 65 साल पुराने गणेशोत्सव में होगा शास्त्रीय कला का संगम, देश के प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति