गंदगी करने वाले कंस्ट्रक्शन ठेकेदार के विरूद्ध की गयी चालानी कार्रवाई – निगमायुक्त प्रीति यादव

Join Us

गंदगी करने वालों पर निरंतर कार्रवाई करने स्वास्थ्य अमले को निगमायुक्त के सख्त निर्देश

जबलपुर। गंदगी करने, कचरा फैलाने, और एकत्रित कचरे में आग लगाने वालों के विरूद्ध पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन अधिनियम के तहत् निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कार्रवाई लगातार की जा रही है। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने स्वास्थ्य विभग के अमले को निर्देशित किया कि गंदगी फैलाने वालें के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। निगमायुक्त के निर्देशों का पालन करते हुए सी.एस.आई. संदीप पटैल ने संभाग 13 शास्त्री ब्रिज के पास स्थित कंस्ट्रक्शन का कार्य करने वाले ठेकेदार अनिल ढोसर पर कंस्ट्रक्शन का गंदा पानी, मिट्टी रोड़ में बहाकर गंदगी फैलाने पर चालानी कार्रवाई करते हुए 3 हजार रूपये का स्पॉट फाइन लगाया और हिदायत दी गई कि दुबारा ऐसी गलती न करें। कार्यवाही के समय एस.आई. अभिषेक, सुपरवाइजर आदि उपस्थित रहे।

Previous articleश्रीगणेश महोत्सव पर्व की तैयारियों का जायजा लेने निगमायुक्त प्रीति यादव पहुॅंची तिलवारा विसर्जन कुण्ड एवं हनुमानताल
Next articleमंदिर में सज रहे हैं भगवान के विमान