श्रीगणेश महोत्सव पर्व की तैयारियों का जायजा लेने निगमायुक्त प्रीति यादव पहुॅंची तिलवारा विसर्जन कुण्ड एवं हनुमानताल

Join Us

सुरक्षा, सुगम आवागमन, उत्तम प्रकाश व्यवस्था के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने अधिकारियों को निर्देश दिये

तिलवाराघाट, गौरीघाट, हनुमानताल के अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी विशेष साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था रखने के भी अधिकारियों को निर्देश

जबलपुर। श्रीगणेश महोत्सव पर्व चल रहा है, गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियों का जायजा लेने निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव अधिकारियों के साथ तिलवाराघाट विसर्जन कुण्ड पहुॅंचीं। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि श्रीगणेश उत्सव के समापन पर विसर्जन करने की प्रक्रिया में किसी भी श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए विसर्जन कुण्ड को व्यवस्थित कराते हुए यहॉं पर उत्तम साफ-सफाई एवं प्रकाश की व्यवस्था कराएॅं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर से बड़ी संख्या में नागरिकगण गणेश महोत्सव समापन के बाद गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए आते हैं, इसलिये यहॉं सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक बचाव उपकरणों, बेरीकेटिंग आदि व्यवस्था भी दुरूस्त करें। इसके उपरांत निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव हनुमानताल तालाब की व्यवस्थाओं को भी देखने पहुंची और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि गौरीघाट, तिलवाराघाट, हनुमानताल के अलावा शहर के अन्य सभी विसर्जन स्थलों पर भी उपरोक्त सभी व्यवस्थाएॅं सुनिश्चित कराएॅं। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री अंकिता बर्मन, संभागीय यंत्री पवन सिंह ठाकुर, संभागीय अधिकारी महेन्द्र सिंह उईके, के.के. रावत, प्रभारी सहायक यंत्री अनिकेत गोरैया, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संतोष महोर आदि उपस्थित रहे।

Previous articleश्रेष्ठ साहित्य कालजयी होता है
Next articleगंदगी करने वाले कंस्ट्रक्शन ठेकेदार के विरूद्ध की गयी चालानी कार्रवाई – निगमायुक्त प्रीति यादव