मंदिर में सज रहे हैं भगवान के विमान

Join Us
आज भक्ति भाव से मनेगी डोल ग्यारस
नर्मदापुरम। भादों माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को डोल ग्यारस कहा जाता है। बुधवार को डोल ग्यारस के अवसर पर मंदिरों से भगवान के विमान निकाले जाएंगे। जिन मंदिरों से विमान निकाले जाते हैं। उन मंदिरों में विमान सजाने की तैयारी जारी है। बुधवार को दोपहर बाद से शहर में हर गली मोहल्ले से विमान निकाले जाएंगे। विमान में भगवान श्रीकृष्ण अपनी मा यशोदा के साथ नगर भ्रमण को निकलेगें। पं नीरजेश त्रिपाठी ने बताया कि द्वापर युग में मां यशोदा घाट पूंजन के लिए गई थी तब उनके पीछे उनका लल्ला कन्हा भी जिद करके जाने को तैयार हो गए थे। इस कारण तब से यह परंपरा हर वर्ष भादों माह की एकादशी के अवसर पर जारी है। मां यशोदा अपने पुत्र कन्हैया के साथ विमान में विराजमान होकर घाट पुजन्न के लिए गई थी। विमान शहर के विभिन्न मार्ग से होते हुए नर्मदा तट पर पहुंचेगे। शहर के नागरिकों और व्यापारियों के द्वारा विमान में विराजमान भगवान की पूजन अर्चन की जाएगी।
Previous articleगंदगी करने वाले कंस्ट्रक्शन ठेकेदार के विरूद्ध की गयी चालानी कार्रवाई – निगमायुक्त प्रीति यादव
Next articleजनसुनवाई के अलावा भी कार्यालय में नागरिकों की समस्याएं सुनती है नपाध्यक्ष नीतू यादव