शिव संकल्प साहित्य परिषद शिक्षक सम्मान एवं काव्य-गोष्ठी समारोह 4 को

Join Us
नर्मदापुरम। शिक्षक साहित्य एवं समाजसेवी सम्मान का आयोजन शिव संकल्प साहित्य परिषद के संयोजक पंडित गिरी मोहन गुरु “नगरश्री” के संयोजकत्व में विगत 25 वर्षों से   शिक्षक दिवस के अवसर पर किया जा रहा है इस तारतम्य में शिक्षक दिवस की पूर्व मध्यान्ह मे 4 सितंबर दोपहर 2:30 बजे से मां ललिता आश्रम हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी  किया जा रहा है कार्यक्रम के मुख्य अतिथिद्वय नर्मदा अंचल की गौरव राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू- महेंद्र यादव रहेगी विशिष्ट अतिथि श्रीमती निर्मला हंस राय, वंदना शर्मा आचार्य पंडित अजय दुबे,  प्रभात पांडे श्रीमती अनीता दुबे,के विशिष्ट आथित्य में शिक्षक एवं समाजसेवियों का सम्मान किया जावेगा सम्मानित होने वाली विभूतियां में पंडित अनिल मिश्रा कथावाचक “धधर्मश्री,”  अशोक व्यास, गणपत लाल दीक्षित ,शेर सिंह राजोरिया, प्रियंका दीवान ,पवन कुमार उपाध्याय ,दामोदर प्रसाद साहू, सुभाष चंद्र साध, नीता मालवीय, केसरी सिंह राजपूत, फूलचंद यादव ,सपना गौर ,दीपा सारस्वत, श्रीमती रितु-विमल बी एल कदम, राजाराम अहिरवार, रामेश्वर यादव नवीन गौर आदि विभूतियों का सम्मान किया जाएगा तत्पश्चात काव्य गोष्ठी का आयोजन भी समिति द्वारा किया जाएगा जिसमें “नगर श्री” गुरु मोहन गुरु के संचालन में सम्मानित विभूतियां  एवं कवि वरिष्ठ साहित्यकार एवं समिति के उपाध्यक्ष श्री जगदीश वाजपेई” बिरही” श्री देवेंद्र रावत ,अनिल दुबे चंचरीक ,श्रीमती आरती शर्मा ,खेमचंद यादवेश,श्रीमती कीर्ति -प्रदीप वर्मा , बी एल कदम,प्रमोद शर्मा, नवीन गौर, एलएस राजोरिया, रामेश्वर यादव, सुभाष यादव, मधुसूदन शर्मा शीतल प्रसाद मिश्रा,आदि  कवि काव्य प्रस्तुति करेंगे। समिति का सचिव श्री अखिलेश गुरु, उपाध्यक्ष श्री जगदीश बाजपेई ,ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में काव्य साहित्य प्रेमियों की पधारने की अपील की है।
Previous articleपटवारी संघ ने दिया समस्याओं को लेकर ज्ञापन
Next articleजीव की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है श्रीमद् भागवत कथा-जगद गुरु पंडित अजय पुरोहित