जीव की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है श्रीमद् भागवत कथा-जगद गुरु पंडित अजय पुरोहित

Join Us

सीहोर। ग्राम छतरपुर में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन सोमवार को जगद गुरु पंडित अजय पुरोहित ने कहाकि भागवत कथा का श्रवण करने से हमारे जीवन का कल्याण होता है। उन्होंने राजा परीक्षित और शुकदेव जी के बीच हुए संवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से जीव को मुक्ति का मार्ग मिल जाता है। उन्होंने बताया कि राजा परीक्षित ने सात दिन में मौत का शाप मिलने पर शुकदेव जी से मुक्ति का मार्ग पूछा। इस पर शुकदेव जी ने कहा कि सबसे पहले व्यक्ति को संसार से मन हटाकर परमात्मा के चरणों में लगाना चाहिए। कपिल देवाहुति संवाद, ध्रुव चरित्र का वर्णन करके श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। मंगलवार को कथा के चौथे दिवस भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की झांकी सजाई जाएगी।

Previous articleशिव संकल्प साहित्य परिषद शिक्षक सम्मान एवं काव्य-गोष्ठी समारोह 4 को
Next articleभागवत कथा के पहले दिन पंडाल हुए फुल, आज फिर बढ़ाए जाऐंगे