नर्मदापुरम/मध्यप्रदेश पटवारी संघ तहसील शाखा नर्मदापुरम द्वारा पटवारियों की विभिन्न समस्याओ को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन ग्रामीण तहसीलदार दिव्यांशु नामदेव को सौंपा । पटवारी संघ तहसील अध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि बेब जीआई 2.0 अत्यधिक जटिल व विसंगतिपूर्ण होने के कारण नामांतरण बटबारे के आदेश का पालन नहीं हो पा रहा है जिससे किसानो का काम न होने से.किसानों मे रोष है वहीं पीएम किसान सम्मान निधि योजना मे अब पटवारी की आईडी पर कुछ भी काम नहीं है फिर भी 181 पर शिकायत के निराकरण के लिए पटवारी पर दबाव बनाया जाता है जो कल गलत है पटवारी संघ की पूर्व कार्यकारी प्रांताध्यक्ष अंजू नारोलिया ने बताया कि किसानो़ के समग्र आईडी किसानों को स्वयं बनाबानी है पर शतप्रतिशत आईडी बनाने पटवारियों पर दबाब बनाया जाता है जबकि किसी भी किसान से ओटीपी मांगना गलत है हम पिछले तीन साल मे शासन के निर्देश पर कभी ekyc कभी पीएम किसान कभी समग्र ekyc और अब फार्मर रजिस्ट्री और अब इसके सांथ नामांतरण बटबारा के हर बार अमल मे ओटीपी इतनी बार.मांग चुके.है कि अब किसान भी चिढ़ने लगे है और उनके.सांथ अगर पटवारी के नाम पर कोई धोखाधड़ी हो जाती है तो इसकी.जबाबदेही किसकी.होगी इसलिए ओटीपी वाले काम किसान स्वयं कराये पटवारी प्रचार प्रसार कर देंगे । पटवारियों को शासन के निर्देश के बाद.भी hra और t a संशोधित नहीं मिल रहा है । पिछले डेढ़ साल से पटवारी सेवा अभिलेख संबंधी विसंगति सुधार हेतू अनेक बार ज्ञापन दे चुके है कुछ माह पूर्व समस्या निराकरण हेतू दल भी बनाये थे किंतु कोई सुधार नहीं हुआ सीआर भी वर्षों से नहीं लिखा रही है । कोई भी नया साफ्टवेयर बिना प्रशिक्षिण के लागू कर दिया जाता है प्रशिक्षण की मांग.करने पर यूट्यूव पर आनलाइन पूरे मध्यप्रदेश को जोड़कर कहानी सुना दी जाती है जिससे.पटवारी कुछ समझ.ही नहीं पाते और एक नंबर पर आने की.होड़ लग जाती है बिना संशाधन बिना प्रोपर प्रशिक्षण के पटवारियों को रेस मे अब्बल आने के दबाब के चलते पटवारी मानसिक रुप.से प्रताड़ित हो रहे है छुट्टी के दिन भी.टारगेट पूरा करने दबाब रहता.है समस्या कोई सुनता ही नहीं । विभिन्न समस्याओं को लेकर निराकरण हेतू ज्ञापन सौपा गया है ज्ञापन सौंपने वालों मे अनिल सेठ नितिन शर्मा देवेन्द्र कदम रामभरोस सरयाम महेंद्र मालवीय सिराज मंसूरी भूपेंद्र नाग वर्षित गौर शशिकांत कुदारे श्रद्धा पाठक रुक्मणी माधव स्वेता गौर ममता पथोरिया छाया यादव कंचन रघुवंशी मुकेश गौर चेतन वर्मा आकाश बौरासी मुकेश गौर मुकेश कुर्मी विजय उपराले यशवंत राजपूत नवीन चौधरी आदि पटवारी शामिल रहे ।







