बनखेड़ी। ग्राम पंचायत में हो रहे सोशल ऑडिट से ग्राम पंचायत की तस्वीर बदलती दिखाई दे रही है। सामाजिक अंकेक्षण का कार्य कर रहे ग्राम सामाजिक एनिमेटर द्वारा सामाजिक अंकेक्षण के दौरान तीन चरणों में कार्य कार्य किया जाता है। जिसके चलते दस्तावेजी कारण भौतिक सत्यापन एवं मौखिक सत्यापन से ग्रामों में हुए विकास कार्य की स्थिति स्पष्ट होती है। सामाजिक अंकेक्षण की विशेष ग्राम सभा में भी अब अब ग्रामीण रुचि लेने लगे हैं। सामाजिक अंकेक्षण का कार्य ग्राम इकाई सामाजिक संपरीक्षा समिति के सदस्य एवं ग्राम सामाजिक एनिमेटर के द्वारा किया जाता है। मनरेगा में संपन्न हुए कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण के अलावा अब आयुष्मान कार्ड सहित मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की अनुग्रह सहायता राशि का अंकेक्षण भी जोड़ा गया था। जिसका सामाजिक अंकेक्षण भी ग्राम सामाजिक एनिमेटर कर रहे हैं। लगातार हो रहे सामाजिक अंकेक्षण से जहां दस्तावेजीकरण में सुधार हुआ है वही कार्य की गुणवत्ता में भी उत्तरोत्तर सुधार आया है। वर्ष 2024-2025 वित्तीय वर्ष का सामाजिक अंकेक्षण अंतिम स्थिति में है। ग्राम सामाजिक एनिमेटर दिनेश राय ने बताया कि हमें लगातार कार्य नहीं मिलने से हमारे सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाता है। क्योंकि कैलेंडर जारी होने के बाद मात्र वर्ष में दो माह कार्य मिलता है। वहीं सामाजिक एनिमेटर राकेश कुशवाहा का कहना है की बाकी समय सभी ग्राम सामाजिक एनिमेटर बगैर कार्य के बैठे रहते हैं हमें लगातार कार्य यदि मिल जाए तो एक और जहां हमारी रोजी-रोटी की चिंता समाप्त हो जाएगी वहीं दूसरी ओर शासन के कार्य में निरंतर गुणवत्ता पूर्ण कार्य होने लगेंगे और हम शासन की विभिन्न योजनाओं में कार्य कर सकेंगे।
वर्ष 2016 से निरंतर कार्य कर रहे हैं ग्राम सामाजिक एनिमेटर
ग्राम सामाजिक एनिमेटर वर्ष 2016 से लगातार सामाजिक अंकेक्षण का दायित्व बखूबी निभा रहे हैं। वर्ष 2019 में लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के दौरान चयनित हुए सामाजिक एनिमेटर अब अपने जीवन को सुरक्षित करने की आस लगाए बैठे हैं।
तीन एवं चार सितंबर को होगी सामाजिक अंकेक्षण की विशेष ग्राम सभा
वित्तीय वर्ष 24 25 के कैलेंडर की अंतिम ग्राम सभा परसवाड़ा डांडिया समनापुर,उमरधा, चांदोंन में 3 सितंबर को एवं पुरेना कलां में 4 सितंबर को संपन्न होंगी।







