अतिथिगणों ने किया वार्ड नंबर 21 में सिद्धि विनायक पार्क का लोकार्पण

Join Us

शहर में एक करोड़ 44 हजार की लागत से होगा विद्युतीकरण कार्य भूमि पूजन हुआ

नर्मदापुरम्। रसूलिया स्थित वार्ड क्रमांक 21 में नगरपालिका परिषद मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना अंतर्गत नर्मदापुरम के विभिन्न वार्डों में विद्युतीकरण कार्य लागत 100.44 लाख एवं विधायक निधि अंतर्गत सिद्धि विनायक पार्क एवं पेवर्स ब्लाक निर्माण कार्य लागत राशि 4.37 लाख का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दर्शन सिंह चौधरी राज्यसभा सांसद माया नारोलिया नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले उपयंत्री रीना गुप्ता दीक्षा तिवारी गौरव वर्मा वार्ड पार्षद महिमा रोहित गौर सहित पार्षदगण पार्षद प्रतिनिधिगण एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी भाजपा नेता हंस राय सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता तथा रसूलिया क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी अतिथिगणों द्वारा एक पौधा मां के नाम रोपित किया। साथ ही वार्ड पार्षद महिमा रोहित गौर द्वारा सभी को तुलसी का पौधा भेंट कर स्मृति चिह्नित और शाल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित गौर द्वारा किया गया।

सांसद ने स्वदेशी अपनाओ पर जोर दिया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री चौधरी ने कहा कि एक समय वो था जब महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजों के शासनकाल में स्वदेशी अपनाओं का नारा दिया था जिससे समूचे भारत में विदेशी कपड़ों की होली जलाई गई थी। भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए हम सबको आगे आना होगा। हमें स्वदेशी वस्तुएं अपनाना होगा। यह आव्हान हमारे प्रदेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने इस अवसर पर वार्ड 21 के लिए 1 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की। उन्होंने कहा कि हमारी नगरपालिका परिषद बहुत अच्छा कार्य कर रही है।

नपा के द्वारा हो रहे शहर में विकास कार्य- माया नारोलिया

राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा कि नगरपालिका द्वारा विकास कार्य जारीं है। जो विद्युतीकरण कार्य का भूमि पूजन किया गया है उससे समूचा नगर जगमगाएगा। अध्यक्ष नीतू यादव को शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने कहा कि आप सभी यहां स्वदेशी अपनाएं का बैनर लगाएं। इस बार गणोशोत्सव की खास बात यह है कि गणेश चतुर्थी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अवकाश घोषित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जो योजनाएं चलाई हैं उनका सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है।

सबका साथ सबका विकास जारी है- नीतू महेंद्र यादव

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव की परिकल्पना अनुरूप हमारी परिषद सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ कार्य कर रही है। नगर के सभी 33 वार्डों में रोड नाली पार्क बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करोड़ों रुपए की लागत से किया जा रहा है। मां नर्मदा लोक कोरीडोर के कार्य भी होंगे। राजघाट का जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ होना है।

Previous articleराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पीएमश्री विद्यालय पहुंचे सांसद
Next articleद चैम्प्स फन स्कूल में सम्पन्न हुआ रंगारंग कलर वीक कार्यक्रम