द चैम्प्स फन स्कूल में सम्पन्न हुआ रंगारंग कलर वीक कार्यक्रम

Join Us

रंगारंग माहौल में बच्चों ने मिलकर बनाई गणेश जी की आकृति

नर्मदापुरम। ईशान परिसर स्थित द चैम्प्स फन स्कूल के प्री.प्राइमरी विभाग में इस सप्ताह बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ कलर वीक का आयोजन किया गया। पूरे सप्ताह बच्चों ने अलग.अलग रंगों को पहचाना उनसे जुड़ी गतिविधियाँ कीं और रंगों के महत्व को खेल.खेल में सीखा।

कार्यक्रम का शुभारंभ 25 अगस्त सोमवार से हुआ जब थीम रंग ब्लू व्हाइट ;लड़के मेहरून और ग्रे ;लड़कियां रहे। इस दिन बच्चों ने जल से जुड़ी गतिविधियों और रंगदृभराई के माध्यम से रंगों को पहचाना।

26 अगस्त मंगलवार को थीम रंग पीला ग्रीन लड़के पिंक और पर्पल ;लड़कियाँ रहे। इस दिन बच्चों ने प्रकृति और पेड़ों से जुड़े रंगों को सीखा तथा क्राफ्ट कार्य किया।

28 अगस्त गुरुवार को बेग ऑलिव ;लड़के रेड और ब्लैक ;लड़कियाँ रंगों की थीम रही जहाँ बच्चों ने ट्रैफिक सिग्नल और सुरक्षा से संबंधित जानकारी ली और रंगों की पहचान की।

29 अगस्त शुक्रवार को ऑरेंज ब्राउन लड़के टील और क्रीम ;लड़कियाँ रंगों की थीम पर गतिविधियाँ हुईं। इस दिन की खास थीम

में ेबच्चों ने फलों के महत्व को समझा और उनसे जुड़ा क्राफ्ट बनाया।

30 अगस्त शनिवार को कलर वीक का अंतिम दिन रेनबो डे के रूप में मनाया गया। बच्चों ने रंगदृबिरंगे कपड़ों में आकर इंद्रधनुष की सुंदरता को जीवंत किया। सुबह की असेंबली में बच्चों को इंद्रधनुष के सातों रंगों के बारे में कविता के माध्यम से बताया गया। इसके बाद रंगों की पहचान कराई गई और ग्राउंड में बच्चों से मिलकर गणेश जी की आकृति बनवाई गई जिसका फोटो सेशन हुआ।

पूरे सप्ताह हर दिन बच्चों को उस दिन के रंगों से जुड़ा एक नया क्राफ्ट दिया गया और साथ ही उनकी ड्राइंग शीट के साथ फोटो शॉट भी कराया गया।

इस पूरे कार्यक्रम की प्रभारी सुश्री आरती मालवीय और सुश्री प्रियंका खत्री रहीं। सभी गतिविधियाँ द चैम्प्स फन स्कूल के कर्मशिला में संपन्न हुईं।

कलर वीक का यह उत्सव बच्चों के लिए रचनात्मकता सीख और आनंद का अनोखा संगम साबित हुआ। जिससे बच्चों में उत्साह भी देखा गया।

Previous articleअतिथिगणों ने किया वार्ड नंबर 21 में सिद्धि विनायक पार्क का लोकार्पण
Next articleप्रधानमंत्री की दिवंगत माँ पर की गई अशोभनीय टिप्पणी से नाराज कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला