कल धूमधाम से मनेगा राधा रानी जन्मोत्सव, होगा विशेष श्रृंगार

Join Us

नर्मदापुरम। नर्मदा तट के कोरी घाट पर स्थित राधा रानी मंदिर में पूर्व वर्षों की तरह राधाष्टमी के पावन अवसर पर कल राधा रानी जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर राधा जी की मूर्ति का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगेगा। इस मंदिर का निर्माण नर्मदांचल के प्रसिद्ध संत व नर्मदा जयंती की समारोह पूर्वक शुरूआत करने वाले स्वामी श्रीराधे बाबा ने राधाजी की स्थापना की थी। इस मौके पर राधाजी की विशेष पूजन अर्चन और अभिषेक किया जाएगा। वहीं बीते एक सप्ताह से मंदिर में सजावट का क्रम जारी है। मंगलवार को सुबह से ही मंदिर में महिलाओं के समूह विशेष रूप से मंदिर में पहुंचेंगे भजनों का गायन गीत संगीत के कार्यक्रम रांगोली सहित अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। शाम के समय महारानी राधा जी की महाआरती होगी। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। जिला अस्पताल के पास स्थित प्रसिद्ध प्रतिष्ठान चाचा की चपाती वाले शर्मा परिवार द्वारा भी राधा जी का जन्मोत्सव भक्ति भाव व धूमधाम से मनाया जाता है।

Previous articleअपने बच्चों की कुशलता और दीर्घायु के लिए आज माताएं रखेंगी व्रत
Next articleनपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया वार्ड 32 में बन रही सड़क का निरीक्षण