अपने बच्चों की कुशलता और दीर्घायु के लिए आज माताएं रखेंगी व्रत

Join Us

रश्मि गौड़ शर्मा,

डोलरिया। नर्मदापुरम। भादों माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी के अवसर पर पुत्रवती माताएं अपनी संतान की सुख समृिद्ध के लिए संतान सप्तमी का व्रत रखेंगी। आचार्य पं नीरजेश त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को संतान सप्तमी का वृत रहेगा। संतान सप्तमी को माता पार्वती और भोलेनाथ की पूजन की जाएगी। इस व्रत में मालपुए बना कर भोग लगाए जाएंगे। वहीं सात मालपुए का सेवन करके व्रत खोला जाएगा। इस मौके पर पूजन में चांदी के कड़े भी रखे जाते हैं। इन चांदी के कडों की पिछले तीन चार दिनों से ही बिक्री तेज हो गई है। सराफा बाजार में सभी दुकानों पर बड़ी संख्या में महिलाएं चांदी के कड़े की खरीदी करने के लिए पहुंच रही हैं। एक अनुमान के अनुसार सराफा बाजार में करीब 10 लाख के चांदी के कड़े की बिक्री हो चुकी है। शनिवार को भी इन कड़ों की बिक्री होगी। महिलाओं के व्रत त्योहार को लेकर सराफा बाजार में खासी रौनक बनी हुई है। सराफा व्यापारी सुलभ अग्रवाल ने बताया कि चांदी के कड़े की कीमत 500, 600 से लेकर 700 रुपए तक है। उन्होने बताया कि व्रत रखने वाली महिलाएं हर वर्ष चांदी के नए कड़े खरीदती हैं। जिससे उनके घर में धर्म कर्म के साथ एक रकम की वृद्धि भी होती है।

Previous articleनर्मदा में विसर्जित किए मोर और मुकुट
Next articleकल धूमधाम से मनेगा राधा रानी जन्मोत्सव, होगा विशेष श्रृंगार