नर्मदा में विसर्जित किए मोर और मुकुट

Join Us

नर्मदा तट पर लगा रहा महिलाओं का तांता

नर्मदापुरम।  भादों माह की शुक्ल पक्ष की षष्टी तिथि को मोरछट कहा जाता है। इस तिथि के अवसर पर इस वर्ष जिन परिवारों में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न्न हुए हैं उनके घर की महिलाओं ने मोहल्ले की महिलाओं और अपने रिश्तेदार महिलाओं के साथ गाजे बाजे से नर्मदा तट पर विवाह में दूल्हा दुल्हिन के मोर तथा मुकुट के अलावा मंडप में गाडे गए खंब सहित अन्य सामग्र का विसर्जन नर्मदा तट पर किया। दोपहर बाद से मोर छट के अवसर पर नर्मदा तट पर महिलाओं का तांता लगा हुआ था। यह क्रम शाम तक जारी रहा। नर्मदा का जल स्तर बड़ा हुआ था। महिलाओं के द्वारा पूजन पाठ करने के बाद मोर और अन्य सामग्री का नर्मदा की जलधाराओं में विसर्जन किया गया। विसर्जन के बाद इस कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं को नर्मदा जल छिड़ककर शद्धि भी गई। सेठानी घाट पर ही कई परिवारों की महिलाओं ने वैवाहिक मोर और अन्य सामग्री विसर्जित की। इसी प्रकार कोरीघाट, विवेकानंद घाट,मंगलवारा घाट,पर भी मोर मुकुट का विसर्जन हुआ।

Previous articleगाजे बाजे के साथ मना बलदाऊ जी का जन्मोत्सव
Next articleअपने बच्चों की कुशलता और दीर्घायु के लिए आज माताएं रखेंगी व्रत