नपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया वार्ड 32 में बन रही सड़क का निरीक्षण

Join Us

नर्मदापुरम्। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व में नगरपालिका द्वारा नगर में विकास कार्य किए जा रहे हैं। नगर में प्रत्येक वार्ड में सबका साथए सबका विकास और सबका विश्वास के साथ कार्य किए जा रहे हैं। आज वार्ड नंबर 32 में बन रही सड़क का निरीक्षण किया गया। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा वार्ड पार्षद सिमरन रैकवार के वार्ड में बन रही है सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। साथ ही निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती यादव के साथ वार्ड पार्षद सिमरन रैकवार और वार्डवासी उपस्थित थे। सड़क बनने पर सभी ने नपाध्यक्ष का आभार माना।

Previous articleकल धूमधाम से मनेगा राधा रानी जन्मोत्सव, होगा विशेष श्रृंगार
Next articleस्वच्छता अभियान को गति देने नपाध्यक्ष और सीएमओ ने ली बैठक