डोलरिया। लगातार बारिश होने बाद दो दिन तक निकली धूप और फिर उसके बाद फिर से तेज बारिश होने से मौसमी बीमारी बढ़ रही है। जिला अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इन दिनों जिला अस्पताल की ओपडी 700 तक पहुंच रही है। जब डाक्टरों के घर जाने का समय हो जाता है तब तक मरीजों का अाना जारी रहता है। डाक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि इन दिनों जो मरीज आ रहे हैं उनमें सबसे ज्यादा मौसमी बीमारी के मरीज आ रहे हैं। अस्तपाल में बुखार,उल्टी, दस्त,हाथ पैर दर्द, सर्दी जुकाम सहित नाक कान गले के मरीजों की संख्या बड़ रही है। खासकर बायरल बुखार के मरीजों की संख्या देखी जा रही है। बरसात के कारण जहरीले जीव जंतुओं के काटने से होने वाले इन्फेक्शन के मरीज भी पहुंच रहे हैं।







