नर्मदापुरम। नर्मदा तट के सेठानी घाट के समीप करीब 300 वर्ष प्राचीन बलदाऊजी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भ्राता बलरामजी का जन्मोत्सव भक्तिभाव और धूमधाम से मनाया जाएगा। बलदाऊ जी मंदिर के न्यासी कमल वल्लभ गोस्वामी,व्यवस्थापक दीपक वल्लभ गोस्वामी,यश वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भादों माह की षष्टी तिथि के अवसर पर बलदाऊ जी का जन्मोत्सव आज दोपहर 12बजे मंदिर में मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शहर में बलदाऊ जी श्रीकृष्ण दोनों भाईयों का यह एकमात्र मंदिर है। यह उत्सव नर्मदा तट पर इसी मंदिर में जोरदार तरीके से मनाया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। उन्होने बताया कि सर्वेश्वर बलदाऊ जन्मोत्सव के अवसर पर महिला संगीत की प्रस्तुति होगी। रात्रि में एक शाम बलदाऊ जी के नाम पर भजन संध्या होगी। इस मौके पर ब्रज के राजा की झांकी सजाई जा रही है।







