नर्मदापुरम। काली मंदिर ग्वालटोली में गणेश उत्सव के दौरान बीते 43 वर्ष तक भजन प्रतियोगिता का आयोजन होता रहा है। जिसमें प्रदेश के कई स्थानों से प्रसिद्ध भजन मंडलों ने अपनी रोचक प्रस्तुति दी है। यहां की भजन प्रतियोगिता ने एक रिकार्ड बनाया है। नव युवक गणेश धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव कल्याण समिति ग्वालटोली के द्वारा बीते 46 वर्षों से गणेश उत्सव मनाया जा रहा। अब 3 वर्षों से गणगौर सांस्कृतिक महोत्सव होने लगा है। आयोजन समिति के रूपराम यादव, नरेंद्र पटेल ने बताया कि 30 अगस्त को रात्रि 8 बजे प्रदेश के प्रसिद्ध गणगौर मंडलों के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। इस मौके पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सासंद विधायक डॉ सीताशरण शर्मा नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव मौजूद रहेंगे।







