देश में स्कूल एवं उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी सुधार रू सांसद दर्शन सिंह चौधरी
नर्मदापुरम। शिक्षाए महिला बाल युवा एवं खेल संबंधी विभाग.संबंधित संसदीय स्थायी समिति का अध्ययन दौरा 23 अगस्त 2025ए को चेन्नई में हुआ। आयोजित दौरे में नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी सम्मिलित हुए। श्री चौधरी ने बताया कि समग्र शिक्षा तमिलनाडु के अंतर्गत हुई प्रगति की समीक्षा की गई। समग्र शिक्षा योजना के तहत आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य लड़कियों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना आत्मविश्वास बढ़ाना और संकट की स्थिति में खुद की रक्षा करने में सक्षम बनाना है। यह प्रशिक्षण सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को प्रदान किया जाता है ।
सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाने के साथ ही देश में शिक्षा पर व्यापक चर्चा आरंभ हो गई है। 1986 की शिक्षा नीति की कमियों को दूर करने के लिये नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया गया। गौरतलब है कि नई शिक्षा नीति 2020 की घोषणा के साथ ही मानव संसाधन मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है। इस नीति द्वारा देश में स्कूल एवं उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी सुधारों की अपेक्षा की गई है। इसके उद्देश्यों के तहत वर्ष 2030 तक स्कूली शिक्षा में 100ः ळम्त् के साथ.साथ पूर्व.विद्यालय से माध्यमिक स्तर तक शिक्षा के सार्वभौमिकरण का लक्ष्य रखा गया है।







