पोला अमावस्या पर नपाध्यक्ष नीतू यादव की पहल

Join Us

गोवंश के लिए गोशाला पहुंचाई तुअर की चुनी

नर्मदापुरम्। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव की पहल पर हांका दल प्रभारी द्वारा बम्हनगांव स्थित गोशाला में खली चुनी भिजवाई गई है। इस पर बम्हनगांव की गोशाला के संचालकों ने नपाध्यक्ष श्रीमती यादव का आभार माना। हांका दल प्रभारी गगन सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष श्रीमती यादव के निर्देश पर नगरपालिका द्वारा बम्हनगांव स्थित गोशाला में पोला अमावस्या पर एक क्विंटल तुअर की चुनी गोवंश के लिए पहुंचाई गई है। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कहा कि आज हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्यौहार पोला है। प्राचीन समय से ही हम अपने पशुधन की पूजा करते आ रहे हैं। आज पोला अमावस्या पर घरों.घर बैलों की पूजा होती है। इस पावन अवसर पर गोमाता के लिए शनिवार को हमने सुरभि गोशाला बम्हन गांव में तुअर की चुनी दाना पानी के रूप में पहुंचाई है।

Previous articleसुबह हटाया अतिक्रमण शाम को सतरस्ता को घेर लिया हाथ ठेले वालों
Next articleसंसदीय शिक्षा समिति के अध्ययन दौरा चेन्नई में सम्मिलित सांसद दर्शन सिंह