नर्मदापुरम। केंद्रीय जेल खंड ब के सजायफ्ता कैदियों के लिए सेठा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से ऑर्थो कैंप आयोजित हुआ। जहाँ पर डॉ स्पर्श जैन ने लगभग 60 कैदियों का ऑर्थो सम्बन्धी उपचार किया कैंप के आयोजन में समाजसेवी भावना बिष्ट एवं हेल्थ काउंसलर डॉ मयंक तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन हेतु सहायक जेल अधीक्षक योगेश शर्मा और उप जेल अधीक्षक ऋतुराज सिंह दांगी ने सभी का आभार माना। इस दौरान हॉस्पिटल स्टाफ से अभिषेक जैन, नमन मलैया और जेल कर्मचारी उपस्तिथ रहे।







