केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिले सांसद दर्शन सिंह

Join Us

लोकसभा क्षेत्र में चेक डैमों के निर्माण का किया आग्रह

नर्मदापुरम। नई दिल्ली संसद भवन स्थित कार्यालय में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने शिष्टाचार भेंट कर लोकसभा क्षेत्र में विंध्यए सतपुड़ा के पहाड़ी क्षेत्र में चेक.डैम के निर्माण के माध्यम से जलग्रहण प्रबंधन को बढ़ावा देने का आग्रह किया। सांसद श्री चौधरी ने नर्मदापुरम नरसिंहपुर एवं रायसेन जिले की सिंचाई परियोजनाओं के विषय में चर्चा की। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने नर्मदा मैया सहित नदियों के संरक्षण के लिए सरकार के साथ जन भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। श्री चौधरी ने बताया कि स्थानीय समुदायों को नदी संरक्षण के महत्व के बारे में शिक्षित करके और उन्हें संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल करकेए हम नदियों को प्रदूषण से बचा सकते हैं और उनकी गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं।

Previous articleवाहन में बैठे बालक को लेकर भागने की कोशिश कर रहा था बदमाश
Next articleसदभावना दिवस मनाया, स्वर्गीय राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला