नर्मदापुरम। भारत कृषक समाज के संभागीय सचिव ओम प्रकाश मालवी के कुशल नेतृत्व में सद्भावना दिवस मनाया गया इस कार्यक्रम में आमंत्रित सामाजिक समरसता राष्ट्रीय एकता मंच के संरक्षक कृपाल सिंह राजपूत अध्यक्ष अरुण दीक्षित कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद अकरम खान अशोक दी वोलिया के एन त्रिपाठी मोहम्मद असलम भारती नाजिर खान सहित बुधनी ब्लॉक कांग्रेस के सदस्य उपस्थित हुए राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगाते हुए उपस्थित सदस्यों ने राजीव गांधी के चित्र पर माला अर्पित करते हुए उन्हें याद किया उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी को भारतवासी भूल नहीं सकते शहर सरल एवं कुशल व्यक्तित्व की पहचान स्थापित कर उन्होंने आपसी भाईचारा सद्भावना के मिशन को स्थापित करने का काम किया था वर्तमान परिवेश में पढ़ता हुआ जातिवाद क्षेत्रवाद लोकतंत्र के लिए चुनौती बना हुआ है आज के दिन हमें संकल्प लेकर राजीव गांधी के मिशन को पूर्ण करना है।







