वाहन में बैठे बालक को लेकर भागने की कोशिश कर रहा था बदमाश

Join Us

भीड़ ने कर दी पिटाई पुलिस के हवाले किया

नर्मदापुरम। एक युवक मीनाक्षी क्षेत्र के चौराहे से एक वाहन में बैठे हुए दो बच्चों में से छोटे बच्चे को लेकर भागने की फिराक में था। उसे वह पत्थर से मारने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच लोगों ने देख लिया तो उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से कुछ विक्षिप्त लग रहा था। युवक की हरकत देखकर लोगों की भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसके कान से खून बहने लगा। बच्चे की मां ने बताया कि वह मीनाक्षी क्षेत्र से कुछ सामान लेने के लिए उतरे थे। वाहन को सडक के किनारे खड़ाकर के चले गए थे। इसी बीच यह घटना हो गई। वह मेरे बच्चे पर पत्थर फेंकने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने बताया कि 40 साल के मानसिक विक्षिप्त की सार्वजनिक पिटाई का मामला सामने आया है। कर दी गई। घटना शाम करीब 4.30 बजे की है। राह चलते लोगों ने भी उस युवक को लात घूंसे मारे। पिटाई इतनी हुई कि व्यक्ति के कान के पास से खून बहने लगा। बावजूद उसे कुछ लोग अस्पताल ले जाने के लिए प्रयास कर रहे थे तथा कुछ पुलिस को सौंपने की बात कर रहे थे।

Previous articleएनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने भरा उपराष्ट्रपति पद का पर्चा, 9 सितंबर को है चुनाव
Next articleकेंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिले सांसद दर्शन सिंह