पूर्व प्रधानमंत्री राजीवी गांधी के जन्म दिवस को सदभावना दिवस के रूप में मनाया

Join Us

पुन: जिलाध्यक्ष बने शिवाकांत पांडे गुड्डन भैया का हुआ जोरदार स्वागत

नर्मदापुरम। नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गाँधी का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। ततपश्चात् दूसरी बार नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय गुड्डन भैया का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रगोपाल मलैया ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्व गाँधी ने देश में पंचायती राज लागू कर हर वर्ग को प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया। वही पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा ने उन्हें देश में संचार क्रांति लाने का जनक बताया वहीं नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय ने कहा कि स्व राजीव जी ने 18 वर्ष कि आयु के युवा को मतदान का अधिकार देकर लोकतान्त्रिक प्रकिया में शामिल किया। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, श्रीमती रश्मि दीक्षित, ज्योति मालवीय, सोनू गक्खर, अरुण दीक्षित, केएस राजपूत, संतोष तोमर, श्याम दुबे, बबलू राठौर, जीजी जोसफ, नसीम कुरैशी, शैलेश शुक्ला, राकेश दुबे, फेजान उल हक, रिजवान खान, विजेंद्र राजपूत, कुलदीप राठौर, प्रताप ठाकुर, अमित खत्री, विक्की आर्य, लखन रघुवंशी, कमलेश बाथरे, बलबीर तोमर, कपिल यादव, शैलू तोमर गुमान मांडले राजेंद्र मिश्रा अम्बिका राजपूत गोविन्द राजपूत अनिल रेकवार हरिनारायण थापक ने श्री पाण्डेय का स्वागत किया। संचालन सुधाकर गौर ने एवं आभार मधुसूदन यादव ने व्यक्त किया। पार्षद दल से नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजोरिया ने जिला अध्यक्ष का स्वागत किया।

Previous articleएमजीएम महाविद्यालय में जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित हुआ
Next articleराष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने एसपी से की मुलाकात