एमजीएम महाविद्यालय में जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित हुआ

Join Us

रोजगार मेला में 728 प्रतिभागी शामिल हुए जिनमें से 267 को प्राथमिकत स्तर पर चयन हुआ

17 कंपनियां और 8 विभाग हुए शामिल, 329 विद्यार्थी हुए लाभाविंत

इटारसी। नर्मदापुरम। जिला कलेक्टर सोनिया मीणा के निर्देशन में शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य भवन में 20 अगस्त को 11 बजे से 4 बजे तक जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें शासन के विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए तथा रोजगार प्रदान करने हेतु 17 से अधिक कंपनियाें के प्रतिनिधि आए तथा कैरियर मार्ग दर्शन हेतु विभिन्न शासकीय विभागों के स्टाल लगाए गए। बूंदाबांदी के मौसम के बावजूद नौकरी प्राप्त करने हेतु अभ्यर्थियों की अच्छी खासी भीड़ रही। मां सरस्वती की पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुए रोजगार मेले में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राकेश मेहता ने संबोधन किया एवं मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। आमंत्रित अतिथियों में विशेष रूप से इटारसी के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एसडीएम टी प्रतीक राव, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डा नीरज जैन प्रकाश इंडोले महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, डा श्याम कुमार जिला रोजगार अधिकारी ने मेले में लगे स्टालों का भ्रमण किया एवं जिला रोजगार प्लेसमेंट धर्मेश तिवारी उपस्थित रहे।

धर्मेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण रोजगार मेले की व्यवस्था संपन्न हुई। इसमें 17 निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने वाली कंपनी एवं स्वरोजगार दिलाने वाले 8 विभाग उपस्थित रहे मेला में कुल उपस्थित छात्र.छात्राएं 728 रहे जिसमें से 267 को प्राथमिकता स्तर पर चयनित किया गया एवं स्वरोजगार योजना के तहत 63 लोगों को लाभान्वित किया गया कुल 329 छात्र.छात्राओं को लाभान्वित किया गया। इतना ही नहीं इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच शिविर लगाया गया जिसमें 151 छात्र.छात्राओं की जांच की गई एवं जानकारी प्राप्त की। अनुविभागीय अधिकारी टी प्रतीक राव ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन का स्मार्टली इस्तेमाल करते हुए अपने संप्रेषण कौशल को बढ़ाने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला रोजगार से धर्मेश तिवारी ने पूरे मेले के आयोजन में विशेष ध्यान रखा। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ विनोद कृष्ण वाणिज्य विभाग के मुख्य डा सुरेश गुप्ता डा वी कनकराज, डा अरविंद कुमार, महाविद्यालय के प्लेसमेंट अधिकारी डॉ पवन कुमार अग्रवाल डा मुकेश कुमार डॉ आशुतोष मालवीय एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी ने मेले संबंधित कार्य में विशेष सहयोग प्रदान किया। महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी डॉ मनीष कुमार चौरे ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Previous articleसट्टेबाजी ऐप पर होगा केंद्र सरकार का नियंत्रण, ऑनलाइन गेमिंग विधेयक को कैबिनेट से मंजूरी
Next articleपूर्व प्रधानमंत्री राजीवी गांधी के जन्म दिवस को सदभावना दिवस के रूप में मनाया