राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने एसपी से की मुलाकात

Join Us

किसानों पर झूठे प्रकरण को समाप्त करने की मांग की

नर्मदापुरम। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने पुलिस अधीक्षक डॉ गुरुकरण सिंह से महासंघ के पदाधिकारियों ने महासंघ के वरिष्ठ नेताओं पर झूठे प्रकरण दर्ज होने की स्थिति में निष्पक्ष जांच कराकर प्रकरणों को समाप्त करने की मांग की है। साथ ही आभार माना कि किसानों की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम जैसे कार्यक्रमों में भी किसान हितों को ध्यान में रखते हुए सहयोग करने पर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रमाकांत मीणा प्रदेश मंत्री, श्रीमती गीता मीणा प्रदेश अध्यक्ष महिला बिंग, चंद्रकांत डोभाल जिला संयोजक ब्लाक संरक्षक भगवत सिंह मीणा, राकेश गौर जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ प्रवक्ता गणेश गौर अजय दुबे मौजूद रहे। इस मौके पर सभी ने एसपी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।

Previous articleपूर्व प्रधानमंत्री राजीवी गांधी के जन्म दिवस को सदभावना दिवस के रूप में मनाया
Next articleवरिष्ठ साहित्यकार डॉ कृष्णगोपाल मिश्र की कृति का लोकार्पण