कुशवाहा समाज का स्वर्ण जयंती समारोह सम्पन्न

Join Us

कुशवाहा रामायण मण्डल एवं प्रबुद्ध कुशवाहा समाज जबलपुर का स्वर्ण जयंती समारोह संत रविदास भवन भाई का बगीचा घमापुर में आयोजित हुआ सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया माननीय श्री राकेश सिंह जी, मंत्री म.प्र. शासन के मुख्य अतिथि व श्री मनोज कुशवाहा एडवोकेट की अध्यक्षता व श्री जगत बहादुर सिंह ‘अनु’ महापौर, श्री लखन घनघोरिया जी विधायक, श्री रिंकू ब्रिज श्री रवि पटेल, श्री प्रमोद पटेल, श्री तुलसी कुशवाहा, पार्षद श्री रविंद्र कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष रांझी खमरिया कांग्रेस, श्री वृंदावन कुशवाहा, श्री रामजन कुशवाहा की उपस्थिति में हुआ इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने कुशवाहा समाज के विकास व स्वर्ण जयंती पर बधाई दी। महापौर जी ने कुशवाहा समाज द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की श्री लखन घनघोरिया जी ने कुशवाहा समाज की हर संभव मदद करने का भरोसा दिया और कहा जब भी समाज को कभी भी हमारी आवश्यकता हो हम कुशवाहा समाज के साथ सामाजिक हित में हमेशा खड़े रहेंगे
संस्था द्वारा कुशवाहा समाज के 50 वर्ष पूरे होने पर सभी वरिष्ठ सदस्यों एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई एवं श्री प्रभु दयाल कुशवाहा, श्री रामसजीवन कुशवाहा एवं श्यामलाल कुशवाहा, हिंछलाल कुशवाहा ने भजन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में श्री मनोज कुशवाहा, श्री दिनेश कुशवाहा, श्री रजनीश कुशवाहा, श्री संतोष कुशवाहा, श्री राकेश वर्मा, श्री मुरली कुशवाहा, श्री सुनील कुशवाहा, श्री राजू कुशवाहा आदि का सहयोग रहा। मंच संचालन शीला कुशवाहा व आभार प्रदर्शन विनोद कुशवाहा ने किया।

Previous articleआईईएस पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाया
Next articleपश्चिम मध्य रेलवे, मुख्यालय, जबलपुर में हिंदी प्रतियोगिता पुरस्‍कार वितरण समारोह का आयोजन