पश्चिम मध्य रेलवे, मुख्यालय, जबलपुर में हिंदी प्रतियोगिता पुरस्‍कार वितरण समारोह का आयोजन

Join Us

जबलपुर I श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय, महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेल के संरक्षण में दिनांक 18.08.2025 को हिंदी प्रतियोगिता पुरस्‍कार वितरण समारोह‘ का आयोजन महाप्रबंधक कार्यालय के मनन सभागार कक्ष में किया गया। इस समारोह में अखिल रेल हिंदी प्रयितोगिताओं के प्रथम एवं द्वितीय दौर तथा 79वें स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्‍या के अवसर पर आयोजित काव्‍यपाठ प्रतियोगिता में पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय सहित मंडलों, कारखानों, शेडों एवं प्रमुख स्टेशनों से विभिन्‍न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले कुल 48 रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्री मनोज कुमार गुप्‍ता, मुख्य राजभाषा अधिकारी, पश्चिम मध्‍य रेलवे के कर कमलो से प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। समारोह के मुख्‍य अतिथि एवं मुख्‍य राजभाषा अधिकारी श्री मनोज कुमार गुप्‍ता ने अपने अध्‍यक्षीय संबोधन में कहा कि पश्चिम मध्‍य रेल पर नियमित रूप से राजभाषा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिससे राजभाषा प्रयोग-प्रसार हेतु अनुकूल वातावरण बनाने में मदद मिलती है। उन्‍होंने रेलमंत्री हिंदी निबंध प्रतियोगिता – 2024-25 में राजपत्रित वर्ग में पमरे के एक अधिकारी श्री नीरज दुबे, उप मुख्‍य इंजी./पमरे को प्रथम पुरस्‍कार तथा श्री संजीव तिवारी, मुख्‍य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर को द्वितीय पुरस्‍कार मिलने पर बधाई दी I

Previous articleकुशवाहा समाज का स्वर्ण जयंती समारोह सम्पन्न
Next articleरेलवे अपर महाप्रबंधक ने किया 36वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारम्भ