सीहोर। आईईएस पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा स्कूल के छात्रो के लिए स्वतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में $फैन्सि ड्रेस, रेंप वॉक एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन आईईएस पब्लिक स्कूल के सभागार में किया गया।
आईईएस पब्लिक स्कूल के छात्रो द्वारा हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करने और छात्रों में राष्ट्रवादी उत्साह को प्रभावित करने के लिए भारतीय स्वतंत्रता के महान नायकों विषय पर क्लास छात्रों द्वारा स्कूल में एक स्पेशल एसम्ब्ली आयोजित की गई तदुपरान्त छात्रो द्वारा एक तेरा नाम ही साचा देश भक्ति गीत पर शानदार प्रस्तुति दी साथ ही नर्सरी एवं प्राइमरी के छात्रो ने पेट्रियोटिक थीम पर $फैन्सि ड्रेस में महात्मा गांधी, भगत सिंह, रानी लक्ष्मी बाई आदि की वेशभूषा धारण कर अपनी प्रस्तुति दी। वही आईईएस पब्लिक स्कूल सीहोर के छात्रो द्वारा भगवान कृष्णा के जनम दिवस के उपलक्ष में जन्माष्टमी महोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईईएस पब्लिक स्कूल के बच्चो द्वारा भगवान कृष्ण और राधा की वेशभूषा धारण की एवं मनमोहक न्रत्य की प्रस्तुति दी। छात्रो द्वारा भगवान कृष्णा की बाल लीला एवं वृन्दावन एवं कृष्ण लड्डू गोपाल की वास्तविक झांकी एवं राधा किशन के झूले का भी आयोजन किया। कार्यक्रम के अंत में मनीषा कवाथेकर, डाइरेक्टर आईईएस पब्लिक स्कूल ने सभी छात्रो को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी.








