चर्च मैदान पर जारी राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता

Join Us

 बालाघाट ने ग्वालियर को एक तरफा मुकाबले में 13-0 से हराया, वंदना ने किए 4 गोल
सीहोर। शहर के चर्च मैदान और आवासीय मैदान पर मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली जा रही मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग के पिता श्री की स्मृति में राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता में तीन मैच खेले गए। जिसमें पहला मैच बालाघाट ने ग्वालियर को 13-0 से हराया। इस मैच में बालाघाट टीम की स्ट्राइकर वंदना ने 4 गोल किए, वहीं 3 गोल संयुक्ता ने किए। इस मौके पर विठलेश सेवा समिति व्यवस्थापक समीर शुक्ला, जिला संस्कार मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी, खेल एवं युवक कल्याण विभाग की अधिकारी रुबिका, दीपक परदेशी, शैलेन्द्र पाल, एस बग्गा, कमलेश अग्रवाल, आयुष सोनी, वीरु वर्मा, आनंद उपाध्याय, दीपक गुरुवानी, अरुण राठौर, मयंक राय, अंकित जायसवाल, मयुर साहू आदि ने यहां पर मौजूद खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
सोमवार को आवासीय मैदान पर दो मैच खेले गए थे। दोनों ही मुकाबले एक तरफा रहे, इसमें पहले मुकाबले में बालाघाट टीम ने ग्वालियर को 13-0 से विशाल अंतर से हराया। इस मैच के दौरान बालाघाट टीम की ओर से वंदना ने 4 गोल, संयुक्ता ने 3 गोल, कृति ने 2 गोल, अनुपमा, विशाखा, उमा और निकिता ने 1-1 गोल किया। इधर एक अन्य मैच छिंदवाड़ा और धारा के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में छिंदवाड़ा टीम 8-0 से विजय रही। इस मैच में छिंदवाडा की ओर से सोनू परोहित ने 5 गोल, दिव्यांशी ने 2 गोल और सरिया ने 1 गोल किया। इसके अलावा एक अन्य मैच चर्च मैदान पर खेला गया। जिसमें सिंगरौली ने नीमच को 2-0 से हराया। दोनों ही टीम हाफ तक 0-0 पर थी, लेकिन मैच के अंतिम समय में सिंगरौली टीम की ओर से उमा-कोमल ने 1-1 गोल किए। जिला फुटबाल एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को सुबह दो मैच आवासीय मैदान पर और एक मैच चर्च मैदान पर खेला जाएगा।

Previous articleस्कूल के बच्चों के संग मनाई सुभाषचन्द्र बोस की पूण्यतिथि
Next articleआईईएस पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाया