नेताजी का जीवन हमारे लिये प्रेरणास्त्रोत-पंकज शर्मा
सीहोर। नगर के वार्ड क्रं. 7 में कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने स्कूली बच्चों के साथ नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की पूण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सर्व प्रथम सभी ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर श्री शर्मा ने सुभाष चन्द्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सुभाष चंद्र बोस श्रीमद्भगवदगीता से गहराई से प्रेरित रहे थे, इसी कारण स्वतंत्रता, समानता, राष्ट्रभक्ति के लिए उनके संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता।
नेता जी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि था। मातृभूमि को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपनी सेना ”आजाद हिंद फौजÓÓ बनाने का रास्ता चुना। सुभाष चंद्र बोस, जिन्हें नेताजी के नाम से जाना जाता है, ने नारा दिया था ”तुम मुझे खून दो-मैं तुम्हें आजादी दूंगाÓÓ जो आज भी देश के हर नागरिक व युवाओं के दिलों पर अंकित है। यह नारा राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता, कर्तव्य और जिम्मेदारी का अहसास कराता है। इसलिए हमें अपनी स्वतंत्रता को मजबूती देने के लिए अपने प्रयासों में दृढ़ रहना होगा, जो महान बलिदानों और प्रयासों से प्राप्त हुई है।
उनका प्रसिद्ध युद्ध नारा ”दिल्ली चलोÓÓ उनके दृढ़ संकल्प का एक महान संकेतक नारा था। इसी नारे को ध्येय मानकर आजाद हिंद फौज ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनका विचार था कि हमें अपनी राष्ट्रीय रक्षा को ऐसी मजबूत नीव रखनी चाहिए कि भविष्य में भी हमारी स्वतंत्रता पर कभी भी आंच न आए। उन्होने मातृभूमि को आजाद कराने के लिये देश की उस समय की सबसे बड़ी परीक्षा भारतीय सिविल सेवा (आईसीएस) को पास करने के बावजूद नौकरी नही की और इतनी बड़ी नौकरी छोडक़र देश आजादी के लिये संघर्ष करने का मार्ग चुना जो अपने-आप में उनकी महानता को दर्शाता है तथा हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।








