आर्य समाज शहर छावनी सीहोर एवं लोक जनकल्याण परिषद के

Join Us

संयुक्त तत्वाधान में  निरंतर जारी यज्ञ हवन का आयोजन
सीहोर। आर्य समाज शहर छावनी सीहोर एवं लोक जनकल्याण परिषद सीहोर के संयुक्त तत्वाधान में जनमानस की सुख समृद्धि एवं पूर्ण जलवृष्टी के लिये आर्य समाज छावनी सीहोर के अध्यक्ष कमलेश आर्य के द्वारा निरंतर यज्ञ हवन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को स्थानीय कोतवाली चौराहे स्थित कार्यालय पर यज्ञ हवन कर ईश्वर से पूर्ण बरसात एवं जनमानस की सुखसमृद्धि के लिये कामना की गई। श्री आर्य ने बताया कि जब तक पूर्ण बारिश के लिये हवन पूजन अति आवश्यक है, इसी संकल्प के साथ निरंतर यज्ञ हवन का आयोजन जारी रहेगा। आज मंगलवार को उत्तप्रदेश से पधारे विद्वानों की गरिमामय उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के साथ कोतवाली चौराहे पर यज्ञ हवन किया जावेगा।

Previous articleरीडिंग कैंपेन 2025 : जिले में अधिकारियों ने बच्चों को सुनाई कहानियां
Next articleस्कूल के बच्चों के संग मनाई सुभाषचन्द्र बोस की पूण्यतिथि