नगरपालिका में स्वतंत्रता दिवस पर नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने किया ध्वजारोहण

Join Us

नर्मदापुरम्। नगरपालिका कार्यालय में 79 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर नगर की प्रथम नागरिक नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा नगरपालिका कार्यालय में ध्वजारोहरण किया गया। इसके उपरांत राष्टकृगान गाया गया। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने नगर के समस्त नागरिकों और नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले पार्षदगण भाजपा नेता विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित गौर कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी सहित बड़ी संख्या में नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन राजस्व निरीक्षक सुनील अवस्थी ने किया।

गांधी प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला अस्पताल के सामने स्थित गांधी पार्क पहुंचकर नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा राष्टकृपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

अंजुमन माध्यमिक शाला के कार्यक्रम में शामिल हुई नपाध्यक्ष

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर अंजुमन माध्यमिक शाला सब्जी मंडी में आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव शामिल हुर्इं। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा झंडा वंदन किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा राष्टकृगान गाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट की लगाई गई प्रदर्शनी का नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा अवलोकन किया गया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में फैजान उल हक स्कूल की प्राचार्य शाहीन अली जब्बार खान डॉ मुवीन खानए शेख हबीब अफजल अहमद सहित स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Previous articleविद्यार्थियों को राष्ट्र के गौरव सम्मान पाने के लिए किया प्रेरित
Next articleकभी धूप कभी बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से अस्पताल में बढी मरीजों की भीड