डॉ तोमर ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में लिया हिस्सा
नर्मदापुरम। 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर शैक्षिक ब्रांड एम्बेसडर डॉ मयंक तोमर ने शहर के विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर ध्वजारोहण किया। डॉ मयंक तोमर का एसपीएम स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने स्वागत किया और ध्वजारोहण समारोह का हिस्सा बने। तत्पश्चात एमरेल्ड इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे जहां उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र के गौरव सम्मान के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। एमरल्ड स्कूल के निदेशक मोहम्मद आदिल फाजली ने डॉ तोमर को अपने स्कूल की सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद कृष्ण जन्माष्टमी भी मनाई गई जिसका आयोजन समन्वयक अंजलि दुबे ने किया । एमरल्ड स्कूल के बाद डॉ मयंक तोमर मुख्य अतिथि के रूप में रेड क्लिफ स्कूल पहुंचे जहां स्कूल निदेशक राजेंद्र सिंह बघेल प्राचार्य चरण सिंह राठौर एवं वरिष्ठ भाजपा राजनेत्री श्रीमती प्रेमलता तोमर के साथ ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल स्टाफ से रुचि साहू दीपिका भदौरिया लक्षिका बघेल विद्यार्थी मौजूद रहे संचालन ब्रजेश श्रोती ने किया। इसके साथ ही लिटिल वंडर किड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के जश्न का हिस्सा बने और ध्वजारोहण किया तथा विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व बताया। स्कूल प्रबंधन की ओर से धीरेंद्र मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा ने उनका और समाजसेवी प्रेमलता तोमर का स्वागत किया।






