नर्मदापुरम/ विधायक पिपरिया की अनुशंसा पर कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा विधायक निधि से 02 निर्माण कार्यो के लिए 04 लाख 03 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय नर्मदापुरम से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक पिपरिया, श्री ठाकुर दास नागवंशी की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत हथवास ज.पं. पिपरिया के हरदौल वार्ड में कृष्णा बाई अहिरवार के मकान से नीरज मालवी के घर की ओर सी.सी. रोड निर्माण के लिए 01 लाख 06 हजार रूपये एवं ज.पं. पिपरिया की ग्राम पंचायत बनवारी के ग्राम बनवारी में मेन रोड रघुवंशी कालोनी से केशल सिंह रघुवंशी के घर की ओर सी.सी. रोड निर्माण के लिए 02 लाख 97 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।






