सीहोर। आर्य समाज शहर छावनी सीहोर एवं लोक जनकल्याण परिषद सीहोर के संयुक्त तत्वाधान में जनमानस की सुख समृद्धि एवं पूर्ण जलवृष्टी के लिये आर्य समाज छावनी सीहोर के अध्यक्ष कमलेश आर्य के द्वारा निरंतर यज्ञ हवन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को स्थानीय कोतवाली चौराहे स्थित कार्यालय पर भाईयों-बहनों की उपस्थिति में यज्ञ हवन कर ईश्वर से पूर्ण बरसात एवं जनमानस की सुखसमृद्धि के लिये कामना की गई। श्री आर्य ने बताया कि जब तक पूर्ण बारिश नही हो जाती तब निरंतर यज्ञ हवन का आयोजन जारी रहेगा।








